मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पतंग लूटते हुए 7 वर्षीय छात्र गहरे तालाब में गिरा, एनडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड तलाश में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पतंग लूटते हुए 7 वर्षीय छात्र गहरे तालाब में गिरा, एनडीआरएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड तलाश में जुटी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के अंकुर विहार थाना क्षेत्र में श्मशान घाट के अंदर स्थित एक पानी से भरे गहरे तालाब में 7 वर्षीय बच्चा रविवार की शाम को पतंग लूटते हुए जा गिरा। बच्चे की तलाश में देर रात से आज सुबह तक फायर ब्रिगेड, एनडीआरफ, पुलिस की टीमें लगी हुई है। खबर लिखे जाने तक बच्चे का शव प्राप्त नहीं हुआ है।पुलिस आयुक्त गाजियाबाद के मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मूल रूप से देवबंद के रहने वाले आरिफ परिवार के साथ लोनी के बुध नगर कॉलोनी में रहते हैं। वह नहर रोड पर स्थित स्टेचू बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। उनके परिवार में पत्नी खुशनुमा, बड़ा बेटा आतिफ 7 वर्ष, मोहम्मद कैफ और छोटी बेटी परी हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह काम पर नहीं गए थे। तबीयत खराब होने की वजह से घर में ही आराम कर रहे थे। शाम को वह सोकर उठे। उन्होंने अपने बड़े बेटे आतिफ से दूकान से दूध मंगाया। आतिफ घर से दूध लेने के लिए गया। आतिफ कॉलोनी स्थित एक सरकारी स्कूल में दूसरी क्लास में पढ़ रहा था। इसके बाद आतिफ घर नहीं लौटा।आतिफ शाम करीब 6 बजे ट्यूशन जाता है। परिवार के लोगों को लगा की आतिफ ट्यूशन चला गया होगा। ट्यूशन के समय के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ट्यूशन सेंटर आतिफ को तलाशते हुए पहुंचे। वहां पता चला कि आतिफ ट्यूशन नहीं आया। उसके बाद परिवार के लोग आतिफ की तलाश में निकल पड़े। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे देखने लगे।उन्होंने बताया कि श्मशान घाट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में आतिफ शमशान घाट के अंदर तालाब की तरफ जाता हुआ नजर आया। तभी आसपास के दूसरे बच्चों ने भी बताया आतिफ पतंग लूटता हुआ तालाब की तरफ गया था। इसके बाद वह बाहर नहीं आया। परिजनों ने जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर एनडीआरएफ,पुलिस, अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि देर रात से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन आज सुबह तक जारी है। अभी तक बच्चे का शव प्राप्त नहीं हुआ है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें