मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

मासूम के साथ छेड़खानी, मनचले आराेपी काे पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जालौन। जनपद में उरई कोतवाली क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और आरोपी मनचला उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।उरई कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार की देर शाम एक सात साल की मासूम बच्ची अपने अन्य दोस्तों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने उसे अपने घर ले जाकर छेड़खानी की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया। जिससे आसपास के लोगों को पता चला और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।क्षेत्राधिकारी उमेश पांडे ने बताया कि उरई काेतवाली में एक बच्ची के साथ युवक द्वारा छेड़खानी करने का आराेप लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आराेपी काे न्यायालय में पेश कराते हुए कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें