मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:14 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा जिले में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हावड़ा जिले में 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी मजदूर फरार

कोलकाता। हावड़ा जिले के डोमजुर इलाके में एक 7 साल की मासूम बच्ची के कथित तौर पर अपहरण और दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। ये वारदात सोमवार शाम को राघवपुर इलाके में हुई, जो डोमजुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आता है। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार, इलाके में स्थानीय पंचायत की तरफ से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। इससे बाहर से काफी मजदूर आए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी काम पर लगे एक मजदूर ने पहले बच्ची को छेड़ा, फिर उसे जबरन एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर दुष्कर्म किया।

एक स्थानीय व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि बच्ची के परिजन ने रात आठ बजे फोन करके बताया कि ऐसा कुछ हो गया है। बच्ची को पहले छेड़ा गया और फिर दुष्कर्म किया गया। उस मजदूर के खिलाफ पहले भी कई शिकायतें थीं।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भड़क गए।

परिवार वाले पुलिस को बुलाने में हिचकिचा रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने खुद पुलिस को फोन किया। मगर पुलिस ने आने में काफी देर कर दी। तब तक हालात हाथ से निकल चुके थे। गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए, प्रदर्शन करने लगे। गुस्से में आकर भीड़ ने चार छोटी मैटाडोर वैन और एक मोटरसाइकिल में तोड़-फोड़ किया।

स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) को भी बुलाना पड़ा।

अब तक मुख्य आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि परिवार को औपचारिक शिकायत देनी होगी, तभी केस आगे बढ़ेगा। फिर भी स्थानीय लोगों की मौखिक शिकायत पर वे आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

हावड़ा रूरल पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि परिवार को शिकायत दर्ज करानी चाहिए, लेकिन हमने आरोपी की सर्च शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति कंट्रोल में है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें