मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में 7,500 करोड़ की योजना का शुभारंभ आज, क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में 7,500 करोड़ की योजना का शुभारंभ आज, क्या है मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10-10 हजार रुपए, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपए हस्तांतरित करेंगे।

बिहार सरकार की इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार एवं आजीविका के अवसरों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। यह योजना राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी और वे अपनी पसंद का रोजगार या आजीविका गतिविधियां शुरू कर सकेंगी। इससे आर्थिक स्वतंत्रता और सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

इस योजना के तहत, प्रत्येक लाभार्थी को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 10,000 रुपए का प्रारंभिक अनुदान मिलेगा और बाद के चरणों में 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की संभावना है।

इस सहायता राशि का उपयोग लाभार्थी अपनी पसंद के क्षेत्रों में कर सकती हैं।

इसमें कृषि, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई-बुनाई और अन्य लघु-स्तरीय उद्यम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेने के लिए यह जरूरी है कि महिला जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी होने के साथ-साथ बिहार की स्थायी निवासी हो। समूह से जुड़ने के बाद ही वित्तीय सहायता के लिए आवेदन किया जा सकता है।

ऐसी महिलाएं जो अभी तक जीविका समूह से जुड़ी हुई नहीं हैं, वह भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। लेकिन, उन्हें पहले स्वयं सहायता समूह से जुड़ना होगा।

समूह की प्रतिनिधि उन्हें सदस्य बनने के लिए फॉर्म भरने और दस्तावेज जमा करने में सहयोग करेंगी। जीविका की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन करने के लिए पहचान प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, खाते का विवरण सुनिश्चित करने के लिए बैंक पासबुक, वित्तीय लेन-देन की पारदर्शिता के लिए पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होना जरूरी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें