मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

69,000 शिक्षक भर्ती विवाद: अभ्यर्थी सड़क पर, मायावती से लगाई गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
69,000 शिक्षक भर्ती विवाद: अभ्यर्थी सड़क पर, मायावती से लगाई गुहार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 69,000 शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों ने शनिवार को बसपा प्रमुख मायावती के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। 'बहन जी बाहर निकलो' के नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने मामले में हस्तक्षेप की मांग की।

पुलिस ने उन्हें आवास के बाहर धरना देने से रोकते हुए हिरासत में लिया और बसों से इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि 21 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से दाखिल हलफनामे में दिए गए आंकड़ों से वे संतुष्ट नहीं हैं।

अभ्यर्थियों के अनुसार, हलफनामे में कुल 8,270 रिक्त पदों का उल्लेख किया गया है, जिनमें 3,324 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के ऐसे बताए गए हैं, जिन पर पहले ही नियुक्ति हो जानी चाहिए थी। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि विभाग ने 4,946 ऐसे पद भी दर्शाए हैं, जिन पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति के लिए नहीं आने की बात कही गई है।

उनका कहना है कि यदि इन पदों पर किसी ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया, तो उन्हें रिक्त मानते हुए मेरिट सूची में नीचे के अभ्यर्थियों को नियुक्ति का अवसर दिया जाना चाहिए। अभ्यर्थियों के मुताबिक, विभाग के हलफनामे में सामान्य वर्ग के 1,144, ओबीसी के 2,524, अनुसूचित जाति (एससी) के 1,244 और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 34 पद रिक्त बताए गए हैं।

उनका आरोप है कि इससे पहले भी सरकार ने करीब 6,800 रिक्त पदों का उल्लेख किया था, लेकिन अब तक उन पर नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान कुछ महिला अभ्यर्थी भी मायावती के आवास के बाहर पहुंचीं और धरने पर बैठ गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी प्रदर्शनकारियों को हटाया और बसों से इको गार्डन भेज दिया। प्रदर्शनकारी बसपा प्रमुख से इस मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मांगों का समर्थन करने की अपील कर रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें