मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:40 · नई दिल्ली संस्करण

पाली में पैंसठ वर्षीय महिला की हत्या, गहनों के लिए काटे पैर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पाली में पैंसठ वर्षीय महिला की हत्या, गहनों के लिए काटे पैर

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कराड़ी गांव में पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या कर बदमाश गहने लूट ले गए। महिला का शव बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के सूखे तालाब में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान प्यारी देवी पत्नी स्वर्गीय रामलाल के रूप में हुई है। उनके गले पर धारदार हथियार से गहरे वार के निशान मिले हैं, जबकि दोनों पैर कटे हुए थे। महिला के कान, गले और पैरों में पहने गहने भी गायब पाए गए हैं।थानाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लूट के इरादे से हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि बदमाशों ने पहले महिला की गला काटकर हत्या की और इसके बाद पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने का प्रयास किया। कड़े नहीं निकलने पर उन्होंने धारदार हथियार से दोनों पैर काट दिए और गहने लेकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस टीम को हर एंगल से जांच करने और आरोपितों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए हैं। परिजनों के अनुसार, प्यारी देवी बुधवार दोपहर करीब 12 बजे खेत पर गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं। परिजनों ने तलाश शुरू की तो रात करीब 8:30 बजे उनका शव गांव के सूखे तालाब में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रात करीब 10:30 बजे शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की।घटना से कुछ घंटे पहले प्यारी देवी की अपनी बेटी से फोन पर बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने बताया था कि वह खेत में पूजा करने आई हैं और वहां दो अनजान युवक केर तोड़ रहे हैं। पुलिस अब उन संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार, महिला ने पैरों में करीब आधा किलो चांदी के कड़े, कानों में सोने के झुमके और गले में करीब 3 तोला सोने का मादलिया पहना हुआ था, जिसे बदमाश लूटकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के क्षेत्रों में आरोपितों की तलाश जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें