झारखंड में 626नये कोरोना संक्रमित मिले,संख्या बढ़कर हुई 15756
रांची। झारखंड में गुरुवार को 626 नये कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15756 हो गयी है। वहीं कोरोना संक्रमित तीन मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 145 हो गयी है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात 10.00बजे जारी बुलेटिन के अनुसार आज 680 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट गये, इसके साथ ही राज्य में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 6594 हो गयी है, जबकि 9017 संक्रमितों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा है।राज्य में आज सबसे अधिक मरीज रांची जिले में ही मिले। रांची जिले में आज रिकॉर्ड 267 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले। ये सभी मरीज हरमू, बरियातू, धुर्वा, डोरंडा, करमटोली और बीआईटी मेसरा से हुई है। वहीं 104 लोग स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है। वहीं बोकारो जिले से 12, देवघर से 35, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम से 95, गढ़वा से 9, गोड्डा से 14, गुमला से 5, हजारीबाग से 20, जामताड़ा से 3, खूंटी से 31, कोडरमा से 2, लातेहार से 35, लोहरदगा से 7, पलामू से 30, रामगढ़ से 13, साहेबगंज से 5, सरायकेला से 28 और सिमडेगा से 6 तथा पश्चिमी सिंहभूम से 2 नये कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है।राज्य में अब स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 41.85प्रतिशत हो गया है, जो राष्ट्रीय औसत 67.62 प्रतिशत से काफी कम है। वहीं मृत्यु दर भी 0.92प्रतिशत है।11 वर्ष की बच्ची, 60 वर्ष के बुजुर्ग सहित 38 ने कोरोना को हरायाधनबाद। धनबाद में बृहस्पतिवार की संध्या एक 11 वर्ष की बच्ची, एक 60 वर्ष के बुजुर्ग सहित 38 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस संबंध में जिले के उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने बताया कि कोरोनावयरस से जंग जीतने वालों में एक 11 वर्ष की बच्ची, एक 60 वर्ष के बुजुर्ग सहित 38 लोग स्वस्थ हो गए। कोविड-19 अस्पताल (सेंट्रल अस्पताल) से 22 तथा पीएमसीएच स्थित डेडिकेटिड कॉविड हेल्थ सेंटर (डीसीएचसी) से उपचार के बाद16 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए। सभी को 14 दिनों के होम कोरेंटिन के लिए उनके घर भेज दिया है।अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सभी को हेल्थ किट प्रदान की गई। कोविड 19 अस्पताल के नोडल पदाधिकारी डॉ आलोक विश्वकर्मा, डॉ राजेश कुमार ने सभी को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन करने तथा नियमित रूप से दवाइयां एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।जेल में बंद पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव समेत उम्रदराज़ क़ैदियों को रिहा करें सरकार-कुमार राजारांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुमार राजा ने कहा कि झारखंड के केंद्रीय कारा होटवार सहित कई अन्य जेलों में कोरोना संक्रमित कैदियों की पुष्टि होने के बाद जेलों में बंद कैदियों के परिजनों कि चिंताएं बढ़ गई है । झारखंड में वर्तमान 29 जेल हैं, जिनमें 7 सेंट्रल जेल, 16 मंडल कारा, 5 उपकारा और एक ओपन जेल शामिल हैं। इनमें 18227 कैदी बंद हैं । कई ऐसी जेलें हैं, जिनमें कैदियों की तादाद क्षमता से बहुत अधिक है। ऐसी परिस्थिति में जेलों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अत्यंत कठिन होने के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है जिसके कारण होटवार सहित कई अन्य जेलों में बंद कैदियों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। कुमार राजा ने कहा कि राज्य में भी लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रति दिन संक्रमण की संख्या 800 के ऊपर पहुंच चुकी है। अब जेल मे बंद कैदी भी संक्रमण के शिकार हो रहे हैं तथा होटवार, रांची स्थित केंद्रीय कारा में 18 कोरोना के केस पाए गए हैं।इसी जेल में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव भी बन्द हैं जिनका उम्र पच्चास साल के उपर है साथ हीं सुगर सहीत कई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं, ऐसी परिस्थिति में जेल में संक्रमण बढ़ने से उनकी जान को अत्यधिक खतरा है। इनमें से कई कैदी ऐसे हैं जिनके द्वारा उम्रकैद से कम सजा वाले अपराध भी किए हैं। ऐसे कैदियों की कोरोना से मृत्यु झारखण्ड राज्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक होगी। इसलिए जेलों से 50 वर्ष से अधिक उम्र के कैदियों को तत्काल विशेष परिहार देकर मुक्त करना अति आवश्यक है।11 लोग कोरोना को मात देकर लौटे अपने घर, 14 दिन तक रहेंगे होम क्वारंटाइन में।बोकारो । बोकारो जिला में आज कोविड 19 के 12 नए केस की पुष्टि हुई है। अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहे व्यक्ति को बी एस सिटी थाना द्वारा पकड़कर लाने से पूर्व 23 वर्षीय व्यक्ति का कोरोना जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट , सदर अस्पताल का 55 वर्षीय स्टॉफ, कैम्प 2 से 44 वर्षीय महिला, चास प्रखंड कार्यालय का 51 वर्षीय स्टॉफ, सेक्टर 4 स्थित भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा का 8 स्टॉफ जिसमें 49 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय पुरुष, 27 वर्षीय महिला, 51 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय महिला तथा 38 वर्षीय पुरुष शामिल है। सभी कोविड अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है।





