मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

हजारीबाग। हजारीबाग में रांची-पटना मेन रोड पर सोमवार सुबह एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पटना से हजारीबाग जा रही राजश्री बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।इस हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं। इसमें तीन की हालत गंभीर है। घटना जिले के पदमा ओपी थाना क्षेत्र का है। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बस को हजारीबाग तक ही आना था, ऐसे में बस में यात्रियों की संख्या काफी कम थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि बस चला रहा खलासी ट्रेंड नहीं था, इस वजह से वह बस संभाल नहीं सका।यात्रियों के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस को चालक की जगह खलासी चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक और स्टाफ फरार हो गए।यात्रियों ने बताया कि बस में लगे रॉड से शीशा तोड़ कर लोग बाहर आए। इसी बीच सूचना मिलते ही पदमा ओपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें