मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 55 लाख 62 हजार रुपये की ठगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर 55 लाख 62 हजार रुपये की ठगी

गौतम बुद्ध नगर। साइबर क्राइम थाना पुलिस में एक व्यक्ति ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि साइबर अपराधियों ने उसे अपने जाल में फंसाया तथा उससे 55 लाख 62 हजार रुपये की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम प्रीति यादव ने बताया कि एजे गहलोत पुत्र ज्ञानचंद निवासी आम्रपाली प्रिंसले स्टेट सेक्टर 76 ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि फेसबुक के माध्यम से कुछ लोगों ने उससे संपर्क किया। इन लोगों ने उससे कहा कि शेयर ट्रेडिंग में इन्वेस्ट करने से उसे मोटा मुनाफा होगा। उन्होंने बताया कि वह उनकी बातों में आ गया। आरोपितों ने ट्रेडिंग की ट्रेनिंग दी तथा एक ऐप के माध्यम से ग्रुप में जोड़ा। शुरुआती दौर में कुछ फायदा दिखाई दिया। धीरे-धीरे करके आरोपितों ने अपने जाल में फंसाकर उससे अपने विभिन्न खातों में 10 जुलाई से 12 अगस्त के बीच 55 लाख 62 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिया। उसे ऐप पर अपनी रकम बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उसने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपित टैक्स आदि के नाम पर और पैसे की मांग करने लगे। पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्हें पैसे नहीं दिया। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें