55आईएएस अफसरों को मिला प्रमोशन,अपर सचिव स्तर में मिली प्रोन्नति
पटना। बिहार में 55 आईएएस अफसरों को प्रोन्नति दी गई है। नीतीश सरकार ने इन आईएएस अफसरों को अपर सचिव स्तर में प्रोन्नति दी है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नत्त 55 अफसरों को अपर सचिव लेवल दी गई है।सभी अधिकारियों को आईएएस बैच 2023 का कैडर अलॉट हुआ था। अधिकारियों को आर्थिक लाभ प्रभार ग्रहण करने की तारीख से मिलेगी। आईएएस बैच का यह सबसे जूनियर प्रशासनिक ग्रेड है। इस ग्रेड को अपर सचिव कहा जाता है। प्रमोशन के बाद उन्हें 12वां वेतन लेवल मिला है। इस लेवल पर इनका ग्रेड पे 78 हजार 800 से शुरू होकर 2 लाख 9 हजार 200 रुपए होता है।





