मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर में आज 5000 से अधिक महिलाएं करेंगी तलवारबाजी का प्रदर्शन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
इंदौर में आज 5000 से अधिक महिलाएं करेंगी तलवारबाजी का प्रदर्शन, बनेगा विश्व रिकॉर्ड

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को पांच हजार से अधिक हिन्दू बालिकाएं और महिलाएं तलवारबाजी का प्रदर्शन कर न केवल अपना शौर्य दिखाएंगी, बल्कि विश्व रिकॉर्ड भी बनाएंगी। यहां नेहरू स्टेडियम में दोपहर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 5000 से अधिक महिलाएं एक साथ तलवारबाजी का प्रदर्शन विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगी। इसमें 12 साल की बालिकाओं से लेकर 50 वर्ष आयु वर्ग तक की महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला और संभागीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।दरअसल, इंदौर के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो महीने से 35 स्थानों पर महिलाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम की प्रमुख मुस्कान भारती का कहना है कि जिस तरह से महिलाओं के प्रति अत्याचार बढ़ रहा है, उसी के चलते इस तरह के अभियान की शुरुआत की गई है। हिंदू युवतियां और महिलाएं बढ़-चढ़कर इसमें शिरकत कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें