मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, लगी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुठभेड़ में 50 हजार का इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त गिरफ्तार, लगी गोली

फिरोजाबाद। थाना सिरसागंज पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने शुक्रवार की प्रात: 13 वर्ष से फरार 50 हजार रूपये के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस दौरान अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश भदौरिया ने बताया कि थाना सिरसागंज प्रभारी वैभव सिंह शुक्रवार की प्रात: पुलिस एवं सर्विलांस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि गैगंस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शिकोहाबाद की तरफ से सिरसागंज की तरफ आ रहा है। सूचना पर थाना पुलिस टीम द्वारा सूरजपुर नहर के पास चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आती हुई दिखाई दी। जिस पर एक व्यक्ति सवार था जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया। तो मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। हड़बड़ाहट में मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देखकर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ की गयी जबावी फायरिंग में अभियुक्त के पैर गोली लग गयी। अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर एवं चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल अभियुक्त की पहचान कुलदीप पुत्र बलवन्त सिंह निवासी कटमीरा थाना शिकोहाबाद के रूप में हुई है।एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना सिरसागंज के गैंगस्टर मुकदमे में 13 वर्ष से वांछित चल रहा था। इस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें