मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

बरेली से 50 छात्र पंतनगर यूनिवर्सिटी के शैक्षिक भ्रमण पर रवाना, डीआईओएस ने दिखाई हरी झंडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बरेली से 50 छात्र पंतनगर यूनिवर्सिटी के शैक्षिक भ्रमण पर रवाना, डीआईओएस ने दिखाई हरी झंडी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के तहत जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के 50 चयनित विद्यार्थियों का शैक्षिक एक्सपोजर विजिट शुक्रवार को शुरू हो गया। कक्षा 9 से 12 तक के इन मेधावी छात्रों को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर (उत्तराखंड) में पांच दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर भेजा गया है।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार और जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) वीरेंद्र गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। इस दौरान डॉ. अजीत कुमार ने कहा, “छात्रों को कक्षा से बाहर निकलकर उच्च संस्थानों के वास्तविक वातावरण को समझने का अवसर मिल रहा है। ऐसे विजिट उनके ज्ञान, दृष्टिकोण और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उम्मीद है कि बच्चे नई तकनीकों, कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी के आधुनिक स्वरूप को नजदीक से समझ सकेंगे।”पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस दौरान छात्र विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, कृषि मॉडल और प्रायोगिक फार्मों का अवलोकन करेंगे।50 विद्यार्थियों के साथ रामचंद्र शर्मा, प्राचार्य राजकीय हाईस्कूल सबराह, बहेड़ी को विजिट प्रभारी तथा श्रीमती प्राची पंडित, सहायक अध्यापक, पीएम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बहेड़ी को सह प्रभारी बनाया गया है।अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के भ्रमण छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक जीवन कौशल सीखने में सहायक होते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें