मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

बंगाल में मतदाता सूची से करीब 50 लाख नाम हटने की तैयारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बंगाल में मतदाता सूची से करीब 50 लाख नाम हटने की तैयारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चल रहे मतादाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान निर्वाचन आयोग की ताजा प्रवृत्तियों में सामने आया है कि करीब 50 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जाने योग्य पाए गए हैं। यह प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हुई थी और डिजिटाइजेशन के साथ रोज़ाना नए आंकड़े सामने आ रहे हैं।मंगलवार शाम तक यह संख्या 46 लाख से थोड़ी अधिक थी, लेकिन बुधवार रात तक यह बढ़कर लगभग 50 लाख हो गई। मतलब मात्र 24 घंटे में करीब चार लाख नए नाम हटाने योग्य सूची में जोड़ दिए गए।मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, अब तक मिले 50 लाख हटाने योग्य नामों में से 23 लाख से ज्यादा लोगों के नाम ‘मृत मतदाता’ श्रेणी में आते हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर ‘स्थानांतरित’ मतदाता हैं, जिनकी संख्या 18 लाख से अधिक है। इसके अलावा 7 लाख से ज्यादा मतदाता ‘लापता’ श्रेणी में दर्ज किए गए हैं, जबकि शेष नाम ‘दोहराव’ या अन्य कारणों से हटाने योग्य पाए गए हैं।इन सभी नामों की अंतिम स्थिति 16 दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची जारी होने के बाद स्पष्ट होगी। मसौदा प्रकाशन के बाद नोटिस चरण शुरू होगा, जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई, जांच और दावों–आपत्तियों का निपटारा 16 दिसंबर से 17 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद मतदाता सूची के विभिन्न मानकों की जांच और अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति 10 फरवरी को ली जाएगी।अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 14 फरवरी, 2026 को किया जाएगा, जबकि पहले यह 7 फरवरी की तिथि तय थी। 27 अक्टूबर, 2025 तक पश्चिम बंगाल में कुल मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529 दर्ज की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें