मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

50 हजार का इनामी आलोक तिवारी हरियाणा से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण,09 फरवरी। जिले के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल

कुख्यात आलोक तिवारी को मोतिहारी पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सहयोग से

गिरफ्तार कर लिया है। आलोक पर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था।

एसपी

कांतेश कुमार मिश्र ने बताया है कि तकनीकी सेल की मदद से उसका लोकेशन

मिलने के बाद हरियाणा पुलिस से सम्पर्क कर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के

मनकरिया हुसेपुर गांव निवासी आलोक तिवारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे

पिछले कई वर्षों से तलाश रही थी। आलोक की गिरफ्तारी हरियाणा के रेवाड़ी

जिला अंतर्गत धारूहेड़ा सेक्टर नंबर 6 से की गयी।

आलोक ने पहाड़पुर

थाना क्षेत्र में वर्ष 2022 में हत्या की एक घटना को अंजाम देने के साथ ही

सारण जिले के मशरख में वर्ष 2014 में डकैती कांड में भी शामिल था। इसके

साथ ही पहाड़पुर में 2012 से लेकर 2022 तक उसके खिलाफ हत्या व डकैती के

अलावा लूट के चार मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ,

पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अंबेश कुमार , हरियाणा धारूहेड़ा के सब इंस्पेक्टर

सुनील कुमार पहाड़पुर के सिपाही पंकज कुमार व तकनीकी सेल की टीम शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें