मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

6 किलो से अधिक गांजे के साथ नोएडा में 5 महिलाएं गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
6 किलो से अधिक गांजे के साथ नोएडा में 5 महिलाएं गिरफ्तार

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए थाना सेक्टर-20 क्षेत्र से गांजा तस्करी में संलिप्त पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 6 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार की गई सभी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि यह गांजा कहां से लाया गया था और इसे नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में किस नेटवर्क के माध्यम से सप्लाई किया जाना था।

पुलिस के अनुसार, 17 जुलाई को थाना सेक्टर-20 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से कार्रवाई करते हुए सेक्टर-18 स्थित बिजली घर के पास बने पार्क से पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं की पहचान नेहा पत्नी कालूराम, प्रेमा पत्नी राम भजन, बिंदिया उर्फ सोनाक्षी पत्नी अरबे सिंह, लक्ष्मी पत्नी तिलक तथा सुशीला उर्फ करिश्मा पत्नी विश्व दीप के रूप में हुई है।

पूछताछ में पता चला कि नेहा, प्रेमा और बिंदिया उर्फ सोनाक्षी मध्य प्रदेश के राजगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि लक्ष्मी और सुशीला मूल रूप से आगरा की निवासी हैं तथा वर्तमान में दिल्ली के कल्याणपुरी क्षेत्र में रह रही थीं।

पुलिस ने तलाशी के दौरान इनके कब्जे से कुल 6.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसे जब्त कर लिया गया है।

जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार महिलाओं में से कई का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है।

नेहा के खिलाफ लखनऊ में चोरी और चोरी का सामान रखने का मुकदमा दर्ज है। बिंदिया उर्फ सोनाक्षी के खिलाफ दिल्ली में लूट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। लक्ष्मी पर इटावा में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है, जबकि सुशीला उर्फ करिश्मा के खिलाफ आगरा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और संबंधित धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

वर्तमान मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-20, नोएडा में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज किया गया है। नोएडा पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ के आधार पर पुलिस उनके नेटवर्क, सप्लायर और संभावित खरीदारों की जानकारी जुटा रही है। यदि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें