मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

अंग्रेजी शराब 480 टेट्रा पैक बरामद, बिहार के दो तस्कर चढ़े हत्थे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अंग्रेजी शराब 480 टेट्रा पैक बरामद, बिहार के दो तस्कर चढ़े हत्थे

मीरजापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी अभियान के तहत मड़िहान पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी में लिप्त दो तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 480 टेट्रा पैक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मड़िहान पुलिस टीम ने ग्राम दांती स्थित गिरी ढाबा के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आकाश कुमार पुत्र राजनीति शाह निवासी मंसूर चक, थाना मंसूर चक तथा रंजन कुमार पुत्र दिनेश यादव निवासी बेबीपुर, थाना काको, जनपद जहानाबाद (बिहार) के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपियों के पास से दो ट्रॉली बैग व दो पिठ्ठू बैग में भरी हुई 8 पीएम व ऑफिसर्स चॉइस ब्रांड की कुल 480 टेट्रा पैक (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद की। इस संबंध में थाना मड़िहान पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वहां शराब की भारी मांग है। इसी का फायदा उठाकर वे यूपी से शराब लाकर महंगे दामों में बिहार में बेचते हैं और इस अवैध कारोबार से अर्जित धन से ऐशो-आराम की जिंदगी जीते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें