मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

(अपडेट) बिहार के पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत,एक ही गांव के सभी मृतक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
(अपडेट) बिहार के पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत,एक ही गांव के सभी मृतक

कटिहार। बिहार में पूर्णिया जिले के जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए, इनमें से 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं।स्थानीय कसबा थाना पुलिस के अनुसार मृतक और घायल युवकों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा निवासी के रूप में हुई है। सभी पूर्णिया में स्थित एक मखाना फैक्ट्री में काम करते थे। पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल भी मिला है।कसबा थाना तथा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अधिकारियों ने बताया कि सभी युवक दशहरा मेला देखने कसबा आए हुए थे और माला देखकर लौटते समय वे ट्रेन की चपेट में आ गए। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।ट्रेन हादसे के मृतकों की पहचानजिगर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता राजेश ऋषिसिंटू कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता अनमोल ऋषिकुलदीप कुमार, उम्र 14 वर्ष पिता हरिनंदन ऋषिसुंदर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव ऋषिपुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए युवकों का इलाज पूर्णिया जीएमसीएच में चल रहा है, जिनकी हालत चिंताजनक है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने या भागने का कोई मौका नहीं मिला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें