मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के झांसी में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के 4 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उप्र के झांसी में भीषण सड़क हादसा, गुजरात के 4 लोगों की मौत

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार के दरवाजे तोड़कर मृतकों व घायलों को निकाला जा सका। ये लोग गुजरात के रहने वाले थे। ये सभी श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगाने के बादअयोध्या से रामलला के दर्शन कर गुजरात लौट रहे थे।झांसी-कानपुर हाइवे पर सुल्तानपुरा मोड़ फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार को एक ट्रक में तेज गति कार पीछे से जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। किसी तरह घायलों को कार से निकालकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर हीरा कंपनी के कर्मचारी जगदीश भाई (50), उनकी पत्नी कैलाश बेन (48), उनके साले विपिन भाई (54) और सरजह भावना बेन (51) मौत हो गई जबकि बेटी मिली (20) की हालत नाजुक बनी है।मृतक जगदीश के मित्र भरत ने बताया कि हीरा कंपनी के कर्मचारी जगदीश भाई गुजरात के सूरत के रहने वाले थे। बीती 22 फरवरी को जगदीश अपनी पत्नी कैलाश बेन, बेटी मिली, साले विपिन और विपिन की पत्नी भावना बेन के साथ महाकुंभ गए थे। वहां से अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन किए। गुरुवार को सभी लोग कार से सूरत के लिए रवाना हुए थे। आज सुबह सभी लोग झांसी में चिरगांव थाना खेत्र के सेमरी टोल प्लाजा के पास एक ढाबा पर रुके और चाय पी। इसके बाद वे रवाना हो गए। पीछे भरत अपनी फेमिली के साथ दूसरी गाड़ी में थे।हादसे की सूचना पर परिजन सूरत से फ्लाइट से दिल्ली पहुंच गए। वहां से कार द्वारा झांसी आ रहे हैं। परिवार के चार लोगों की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि ढाबा तक जगदीश ने कार चलाई। इसके बाद विपिन ड्राइविंग करने लगा। विपिन को जल्दी जाना था, इसलिए उनकी कार ओवरस्पीड थी। ढाबा से निकलने के करीब 10 मिनट बाद ही कार आगे चल रहे एक ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद ट्रक ने कार को घसीटा और मौके से भाग गया। पंचनामा भरकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। ट्रक लेकर भागे चालक की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें