मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

कटनी में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कटनी में कार-मोटरसाइकिल की टक्कर में 4 की मौत

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में मोटरसाइकिल पर सवार चार युवकों की मौत हो गई है, वहीं कार में सवार पांच लोग घायल हुए हैं। मृतकों में तीन मजदूर हैं जो महाराष्ट्र से ट्रेन से लौटने के बाद अपने घर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी तीन मजदूर सोमवार की देर रात को ट्रेन से कटनी पहुंचे थे। वे महाराष्ट्र से मजदूरी कर लौट रहे थे। ये तीनों मजदूर अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकिल से मानपुर आ रहे थे। इसी दौरान बड़वारा थाना अंतर्गत रेलवे पुलिया के पास कार और बाइक की आमने-सामने सीधी भिड़ंत हो गई।

मोटरसाइकिल पर सवार सभी युवक बगैर हेलमेट के थे। दुर्घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर एक साथ चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, बाइक सवार चारों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान रामकिशोर सिंह, रामदास सिंह, जितेंद्र सिंह और इंद्रभान सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार कटनी की ओर जा रहे थे, जबकि कार उमरिया की दिशा से आ रही थी। कार में सवार लोग राजगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं, जो अंबिकापुर से लौट रहे थे। हादसे में कार मे सवार पांच लोग घायल हुए है, जिन्हें तत्काल बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह हादसा बहुत भीषण था और यही कारण था कि मोटर साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और मोटर साइकिल पर सवार सड़क पर इधर-उधर उछलकर गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें