मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

हत्या का वांछित 25 हजार का इनामिया तीसरा फरार आरोपित मुठभेड़ में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हत्या का वांछित 25 हजार का इनामिया तीसरा फरार आरोपित मुठभेड़ में घायल

झांसी। स्वाट, सर्विलान्स एवं थाना टोड़ी फतेहपुर पुलिस की संयुक्त टीम को देर रात महिला के अंधे कत्ल में वांछित 25 हजार के इनामिया आरोपित को दबोचने में सफलता मिल गई। गुरुवार/शुक्रवार की रात मुठभेड़ में वह घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, खोखा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद हुई है।एसपी ग्रामीण डॉ.अरविन्द कुमार ने बताया कि थाना टोड़ी-फतेहपुर में बीते दिनों मप्र की महिला का क्षत विक्षत शव 7 टुकड़ों में कटा हुआ अलग-अलग स्थानों पर ठिकाने लगाया गया था। अंधे कत्ल के मामले का खुलासा करते हुए मृतका के प्रेमी पूर्व प्रधान व उसके भतीजे को गुरुवार को गिरफ्तार कर खुलासा किया था। पुलिस काे तीसरे वांछित की तलाश थी। देर रात बीएनएस में वांछित अभियुक्त प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार निवासी पसौरा थाना गरौठा को ग्राम दुगारा के पास स्थित पेट्रोल पम्प के आगे थाना टोडी-फतेहपुर क्षेत्रान्तर्गत चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त प्रदीप उर्फ दीपक पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ है। उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है।उन्होंने बताया कि इससे पूर्व अभियुक्त संजय पटेल पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम महेवा थाना टोड़ी-फतेहपुर व संदीप पटेल पुत्र संतराम ग्राम महेवा थाना टोड़ी-फतेहपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त प्रदीप उर्फ दीपक अहिरवार फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने उसके पास से 01 तमंचा 315 बोर जिन्दा व खोखा कारतूस, बिना नम्बर की मोटर साइकिल व 2 मोबाइल बरामद किये हैं। पुलिस ने उसकी निशान देही पर घटना में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें