रामगढ़ में कोरोना के 37 नए मरीज मिले, संख्या हुई 931
रामगढ़। रामगढ़ जिले में कोरोना के 37 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 931 हो गई है। इनमें से 521 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 402 रह गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने शनिवार को बताया कि 37 व्यक्तियों में 10 माण्डू, 3 चितरपुर, 11 पतरातू, 1 गोला, 5 दुलमी एवं 7 रामगढ़ प्रखंड के हैं। संक्रमित व्यक्तियों में 27 पुरुष, 8 महिलाएं एवं 2 बच्चे शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।




