मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

34 वें राष्ट्रीय खेल घोटाले को लेकर धनबाद में सीबीआई का छापा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम धनबाद में छापेमारी कर रही है। यह छापा बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के पुराना बाजार टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित झारखंड ताइक्वांडो संघ के महासचिव प्रभात कुमार शर्मा के आवास पर पड़ा है।जानकारी के अनुसार रांची सीबीआई के इंस्पेक्टर निरंजन कुमार के नेतृत्व में रांची-धनबाद सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह करीब छह बजे प्रभात कुमार शर्मा के घर पर छापेमारी करने पहुंची, जो अभी भी जारी है। हालांकि इस कार्रवाई के बाबत अबतक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।उल्लेखनीय है कि 34वें राष्ट्रीय खेल में पांच खेलों का आयोजन धनबाद में की गई थी। आयोजन को लेकर करीब 10 करोड़ से अधिक की राशि धनबाद में भी खर्च की गई थी। इसमें दो स्टेडियम और दो स्पोर्ट्स हॉस्टल का निर्माण किया गया था। राष्ट्रीय खेल की आयोजन समिति पर आरोप है कि स्टेडियम निर्माण में गुणवत्ता से खिलवाड़ किया गया। साथ ही तय प्राक्कलन की राशि से अधिक पर स्टेडियम बनवाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें