मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय की 30 साल पहले की फोटो हुई वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

बॉलीवुड

की दो खूबसूरत अभिनेत्रियां ऐश्वर्या राय और सुष्मिता सेन के जलवे को भारत

और दुनिया ने देखा है। वर्ष 1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड और

सुष्मिता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसमें कोई संदेह नहीं कि इन

दोनों का नाम भारत के इतिहास में हमेशा के लिए अंकित हो गया। आज इन दोनों

की चर्चा का कारण यह है कि सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों की तीस साल पहले की

एक फोटो वायरल हुई है।

सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनने वाली पहली भारतीय महिला

सुष्मिता

सेन की खासियत यह है कि वह मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय

महिला हैं। इसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने कई इंटरव्यू

में बताया है कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें कितनी मेहनत

करनी पड़ी।

मिस इंडिया प्रतियोगिता में सुष्मिता और

ऐश्वर्या के बीच टाई ब्रेकर के बाद ऐश्वर्या राय से पूछा गया था कि अगर

आपको अपना पति चुनना हो तो आप बोल्ड एंड ब्यूटीफुल के रिज फॉरेस्टर या

सांता बारबरा के मेसन कैपवेल में से किसे चुनेंगी? आप किसके गुणों से सहमत

हैं। इसके बाद ऐश्वर्या राय ने कहा कि मैं मेसन कैपवेल को चुनूंगी क्योंकि

उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खूबसूरत है और मुझे लगता है कि वह परवाह करते

हैं। फिर सुष्मिता सेन से पूछा गया कि आप देश के फैशन के विरासत के बारे

में क्या जानती हैं? यह कितने समय से है और क्या आप इसे पहनना पसंद करते

हैं। सुष्मिता ने कहा कि मुझे लगता है कि यह सब महात्मा गांधी की लाई गई

खादी से शुरू हुआ। सुष्मिता ने जवाब दिया कि तब से भारत में इन सब की एक

लंबी परंपरा है।

ऐश्वर्या राय के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने

के बाद उन्हें दुनियाभर में सराहना भी मिली। साथ ही दोनों ने बॉलीवुड में

कदम रखा और दिखाया कि वे दमदार एक्टिंग भी कर सकती हैं। सुष्मिता ने ओटीटी

प्लेटफॉर्म पर आर्या का किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया है।

अब इन दोनों की तीस साल पहले की फोटो वायरल हो हुई है। ऐसा लग रहा है कि ये

फोटो उस वक्त की है, जब मिस इंडिया टाईब्रेकर बनी थी। 30 साल पहले की इस

फोटो में सुष्मिता और ऐश्वर्या दोनों दिल खोलकर मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

साथ ही दोनों के सर पर ताज भी है। इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर पोस्ट की

गई है। इस फोटो पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो गई है।

बॉलीवुड

में अपने सफल करियर के बाद ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन से शादी की। वह

अब अमिताभ बच्चन परिवार की बहू हैं। अभिषेक और ऐश्वर्या दोनों की एक बेटी

है, जिसका नाम आराध्या है। यूं तो सुष्मिता सेन के जीवन में कई बॉयफ्रेंड

रहे हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया

है और एक मां होने के नाते उन्होंने दोनों बेटियों की बखूबी देखभाल करती

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें