मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 30 लाख की लूट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्वालियर में शराब कारोबारी के मुनीम से 30 लाख की लूट

ग्वालियर, 6 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाशों ने शराब कारोबारी के मुनीम से दिनदहाड़ 30 लाख रुपए लूट लिए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए नाकेबंदी कर दी है और विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में रहने वाले शराब कारोबारी विनोद शिवहरे का मुनीम आसाराम कुशवाह बुधवार को ऑफिस से 30 लाख रुपए बैग में रखकर एक्टिवा से बैंक में जमा कराने जा रहा था। जैसे ही मुनीम इंदिरा कॉलोनी से गुजर रहा था, तभी कॉलोनी के कॉर्नर पर घात लगाकर बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर मुनीम की एक्टिवा को रोका और फिर एक्टिवा में आगे की तरफ रखे 30 लाख रुपए से भरे बैग को लेकर फरार हो गए।

लूट कांड के बाद मुनीम ने शराब कारोबारी को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्वालियर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अरविंद सक्सेना ने बताया है कि कारोबारी का मुनीम एक्टिवा वाहन में पैर के पास बैग रखे हुए था, जिसे आरोपियों ने लूट लिया। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के हाथ घटना के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी लगे हैं, जिनमें कुछ बदमाश बाइक पर नजर आ रहे हैं लेकिन यह अभी तय नहीं हो पाया है कि लूट कांड में दो बदमाश थे या उससे ज्यादा।

फिलहाल पुलिस बदमाशों के भागने वाले रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं शहर में नाकाबंदी भी की गई है।। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पूरे इलाके और मुनीम के मूवमेंट की रेकी कर रखी थी इसके बाद वादा को अंजाम दिया गया है। पुलिस का दावा है कि वह जल्द आरोपियों को पकड़ लेगी। शराब कारोबारी से हुई लूट की वारदात के बाद शहर में पुलिस जगह-जगह सघन तलाशी अभियान चलाए हुए है। सड़कों से गुजर रहे वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें