मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

मोटरसाइकिल सवार तीन युवक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराए, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मोटरसाइकिल सवार तीन युवक सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराए, दो की मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार बीती रात तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर के पक्के चबूतरे से टकरा गई जिसके चलते मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद चिकित्सक ने 02 को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया।बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे के पास मित्र की बहन की शादी में आये मोटरसाइकिल सवार तीन मित्र अमित कुमार (22) पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम बकालपुर जनपद एटा तथा शिवम कनौजिया(24) पुत्र स्व. रामकिशन कनौजिया निवासी कस्बा अमौली थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर एवं पुनीत तिवारी(23) पुत्र सुजीत तिवारी निवासी हरईया थाना पिहानी जनपद हरदोई गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने अमित कुमार तथा शिवम कनौजिया को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पुनीत तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद हैलट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया गया।कोतवाली प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार तीनों लोग हैलट अस्पताल कानपुर में एक्स-रे टेक्निशियन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। अर्पित कुमार पुत्र बक्षराज निवासी जद्दूपुर बसंत खेड़ा की बहन की शादी में शामिल होने रविवार की रात को बिंदकी कस्बे के फरीदपुर मोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आए थे। शादी कार्यक्रम के बाद वापस बकेवर की ओर जा रहे थे तभी खजुहा कस्बे में अनियंत्रित बाइक रोड किनारे ट्रांसफार्मर के एक पक्के चबूतरे से टकरा गये जिससे दुर्घटना हो गई। मृतक दोनों युवकों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें