मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के भिंड में पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के भिंड में पिकअप वाहन पलटने से 3 लोगों की मौत

भोपाल/भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में जिले के दंदरौआ गांव के पास एक पिकअप ट्रक पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन एक पेड़ से टकरा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के हुई।

अधिकारियों के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग मवेशी लेकर दंदरौआ गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही ट्रक दंदरौआ धाम के गेट नंबर एक के पास पहुंचा, वह अचानक सड़क से उतर गया और एक पेड़ से टकराकर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय प्रीतम मांझी और उनके बेटे सुनील मांझी के रूप में की गई है, जो दोनों ग्वालियर के छोली गांव के निवासी थे। तीसरे मृतक की पहचान उपेंद्र राणा के रूप में हुई है, जो ग्वालियर जिले के ही लखनौती गांव के निवासी थे।

दो अन्य यात्री, जिनकी पहचान ऐरोली गांव के रामरूप बघेल और मानवेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है, उन्हें गंभीर चोटें आईं है। वहीं घटना की जानकारी मिल मेहगांव थाने से पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया।

घायलों को तुरंत आपातकालीन सहायता के लिए नजदीक के अस्पताल ले जाया गया।

हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी हालत गंभीर पाई और दोनों को ग्वालियर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।

फिलहाल, स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच भी कर रही है। प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन पर पहले ही काफी लोड था और फिर वह पेड़ से जोरदार टक्कर के कारण पलट गया, जिससे लोगों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को ग्वालियर में उनके परिजनों को सौंपने से पहले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें