मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

नवी मुंबई में चार मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत , दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई,। नवी मुंबई के बेलापुर इलाके में शनिवार सुबह चार

मंजिला एक इमारत ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।

दोनों घायलों का इलाज वाशी के एनएमएमसी अस्पताल में हो रहा है। एनडीआरएफ और

फायर ब्रिगेड की टीम ने यहां सुबह से जारी रेस्क्यू काम रोक दिया है।

नवी

मुंबई नगर निगम के आयुक्त कैलाश शिंदे ने बताया कि शनिवार को सुबह नवी

मुंबई में चार मंजिला इमारत ढह गई थी। इस इमारत के गिरने से पहले इमारत में

कंपन हुआ था, जिससे इमारत में रहने वाले 52 लोग भाग कर निकल गए थे। इनमें

13 बच्चे भी हैं। इमारत गिरने पर उसके मलबे में पांच लोग दब गए। मौके पर

एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और पांचों लोगों को निकालकर

अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने मोहम्मद मिराज अल्ताफ हुसैन (30),

मिराज सैफ अंसारी (24) और सफीक अहमद रहमत अली अंसारी (28) को मृत घोषित कर

दिया। रुक्सार पठान (19) और लल्लाउद्दीन नजीर पठान (23) का इलाज अस्पताल

में जारी है। एनएमएमसी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत जावड़े के

अनुसार दोनों का इलाज सिविक अस्पताल की ट्रॉमा यूनिट में किया जा रहा है।

कैलास

शिंदे ने कहा कि बेलापुर में इमारत का निर्माण 2013 में हुआ था। आज सुबह

इस इमारत के गिरने से आधे घंटे पहले अधिकांश निवासी सुरक्षित बाहर निकल गए

थे। इन सभी को मुंबई नगर निगम के आश्रय गृह में रखा गया है। इन सबको हर तरह

की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। साथ ही इस इमारत के मालिक पर भी

मामला दर्ज करने का काम पुलिस की टीम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें