मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी में रेल ट्रैक पर सिमेटेंड बेंच रखने के मामले में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी में रेल ट्रैक पर सिमेटेंड बेंच रखने के मामले में एक नाबालिग समेत तीन गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।बापूधाम स्टेशन से सटे चैलाहां हाल्ट पर बीते 7 जनवरी को मुजफ्फरपुर नरकटियागंज रेलखंड के डाउन ट्रैक पर सिमिंटेंड बेच रखने के मामले में आरपीएफ ने एक नाबालिग समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए अपराधियों में मुमताज अंसारी, जुम्मन मिया और एक नाबालिक शामिल है,सभी बंजरिया थाना क्षेत्र स्थित चैलाहां के वार्ड 3 निवासी है, जबकि इस घटना में शामिल एक अन्य की तलाश जारी है।बापूधाम मोतिहारी के आरपीएफ पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने इसकी पुष्टि करते बताया है कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि नशे की हालत में उन्होंने ट्रैक पर स्टेशन के टूटे हुए सीमेटेंड़ बेंच को डाउन ट्रैक पर फेंका था।वही गिरफ्तार इन तीनो से अन्य सुरक्षा एजेंसी भी पूछताछ करेगी,ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इन लोगो ने नशे की हालत में इस घटना को अंजाम दिया है,या इस घटना के षडयंत्र में किसी अन्य शक्ति का हाथ है।इस घटना में चैलाहां हाल्ट के पास मंगलवार की रात आनंद विहार से लौट रही डाउन 14010 चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई थी।इन असामाजिक तत्वों ने डाउन रेल ट्रैक पर सिमेंटेड बेंच रख दिया था। जिससे डाउन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गई।हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें