मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

दो पटाखा दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो पटाखा दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

भागलपुर। जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के चौक बाजार के समीप दो पटाखा दुकान में बुधवार अहले सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के साथ पटाखे फूटने की आवाज से लोग जगे। फिर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता घटना स्थल पर दो छोटी दमकल गाड़ी पहुंचे और आग बुझाने में लगे गए। घटना स्थल पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन, एस आई और पुलिस बल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से आग लगे दो पटाखा दुकान में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।इस घटना से आस-पास के दुकानों में आग लगने की संभावना को देखते हुए थानाध्यक्ष प्रिय रंजन एवं नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के द्वारा बड़ी तीन दमकल वाहन एवं नगर परिषद सुलतानगंज के पानी टेंकर मंगाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में दोनों दुकान के लगभग सभी समान जल गए। लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उधर घटना के बाद से पटाखा दुकान के संचालक मिट्टु चौधरी और पंकज चौधरी का रो रोकर बुरा हाल है। उधर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें