मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

बारात की आतिशबाजी से फल मंडी में लगी आग, सैकड़ो दुकान स्वाहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्णिया, । पूर्णिया जिले में रविवार देर रात खुश्की बाग चौराहे

के पास मिलन पारा फल मंडी में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण वहां से गुजर

रहे बारात के आतिशबाजी को बताया जा रहा है। फल मंडी में आग इस कदर लगी की

किसी को कुछ समझ में नहीं आया और लोगों में अफरातफरी ही मच गई।

अगलगी

की सूचना पर एक के बाद एक छह दमकल की गाड़ियां आयी और इसके बाद लगभग 3:30

बजे सुबह में आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना पर पूर्णिया के जिला

अधिकारी कुंदन कुमार तथा एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। थोड़ी

देर बाद निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव भी वहां पहुंचे। आग इतनी भीषण थी की

कई किलोमीटर तक लाल लपटें दिखाई पड़ रही थी। इस अगलगी में करोड़ों रुपए का

नुकसान बताया जा रहा है।

खुश्की बाग स्थित सब्जी मंडी कई जिलों

में सभी तरह के सब्जियों की आपूर्ति करता है। यहां छोटे-छोटे सब्जियों के

300 से ज्यादा दुकानों के अलावा किराना तथा मसाले की दुकान है। आग को

बुझाने में 6 दमकल के 40 कर्मियों ने काफी मशक्कत की।

लोगों का कहना

है कि सब्जी मंडी के बीच वाले रास्ते से एक बारात गुजरी थी जिसमें

आतिशबाजी हो रही थी। पटाखे की किसी चिंगारी से यह आग लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें