मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मीरजापुर में 28वीं अंतरजनपदीय रायफल शूटिंग एवं रेस प्रतियोगिता शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मीरजापुर में 28वीं अंतरजनपदीय रायफल शूटिंग एवं रेस प्रतियोगिता शुरू

मीरजापुर। वाराणसी जोन की 28वीं अंतरजनपदीय रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग एवं एलार्म एफिसिएन्सी रेस प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने फीता काट कर किया। 39वीं वाहिनी पीएसी मीरजापुर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता 19 सितंबर तक चलेगी। प्रतियाेगिता के दौरान सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी नैपाल सिंह ने बुके भेंट कर एवं बैज लगाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। इसके बाद एसएसपी ने प्रतिभाग कर रही सभी टीमों के कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।एसएसपी ने सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं न सिर्फ कौशल बढ़ाती हैं, बल्कि अनुशासन, ऊर्जा और टीम भावना को भी मजबूती प्रदान करती हैं।प्रतियोगिता में वाराणसी जोन के कुल सात जनपदों मीरजापुर, भदोही, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिभागी रायफल, रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग और एलार्म एफिसिएन्सी रेस में अपना दमखम दिखाएंगे।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइंस/यातायात शिखा भारती, एसआईएपी त्रिभुवन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक मन मोहन सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें