मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में कोरोना के 2790 नए मामले, 113 दिन बाद मिले इतने संक्रिमत, केजरीवाल ने बुलाई आपात बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई दिल्ली: आठ दिसंबर 2020 को सर्वाधिक 3188 कोरोना संक्रमित मरीज आए थे सामने, कोरोना पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई ..

राजधानी में कोरोना संक्रमण काफी तेज गति से बढ़ रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को 2790 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की है, जो 113 दिन बाद एक दिन में अधिकतम मामले हैं। इससे पहले बीते साल 8 दिसंबर को 3188 संक्रमित मिले थे। इस दिन की संक्रमण दर भी बढ़कर 3.57 फीसदी हो गई है। 9 दिसंबर के बाद पहली बार यह दर 3.50 फीसदी से ज्यादा हुई है। सक्रिय मरीज भी 10 हजार के आकड़े को पार कर चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को 9 लोगों की मौत हुई और 1121 मरीजों को छुट्टी दी गई। अब दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 6,65,220 हो गई हैं। इनमें से 6,43,686 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर घटकर 97.3 फीसदी हो गई है। कुल11,036 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना से मृत्युदर 1.66 फीसदी है और कुल संक्रमण दर 4.54 प्रतिशत है।

दैनिक मामलों के बढ़ने से सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 10498 हो गई है। इनमें से 1971 मरीज अस्पतालों में भर्ती है। कोविड केयर केंद्रों में 39 और होम आईसोलेशन में 5698 रोगियों का इलाज किया जा रहा है।

विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 78,073 लोगों की जांच की गई। इनमें 3.57 फीसदी मरीज संक्रमित पाए गए। आरटीपीसीआर तरीके से 47,026 और रैपिड एंटीजन से 31,047 टेस्ट हुए। अब तक 1 करोड़ 46 लाख 53 हजार सैंपल की जांच हो चुकी है। कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 2183 हो गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई

वहीं कोरोना पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक आपात बैठक बुलाई है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और विभाग के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस की रोकथाम के लिए एक्शन प्लान, वैक्सीनेशन की मौजूदा स्थिति, कंटेनमेंट जोन, अस्पतालों के बेड़ प्रबंधन और सिरो सर्वे के साथ वर्तमान में कोरोना मामलों की समीक्षा की जाएगी।

दिल्ली समेत देश भर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस में वृद्धि देखी गई है।दिल्ली निवासियों को कोरोना की वजह से दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग सक्रीय हो गया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद दिल्ली के 33 बड़े अस्पतालों में 25-25 फीसद आईसीयू और समान्य बेड बढ़ा दिए गए हैं। इन 33 अस्पतालों में 30 मार्च तक कोविड के 1705 समान्य बेड थे, जो अब बढ़ कर 2547 हो गए हैं। इस तरह 842 कोविड के समान्य बेड बढ़ा दिए गए हैं। इसी तरह, कोविड मरीजों के लिए 30 मार्च तक 608 आईसीयू बेड थे, जिसमें 230 बेड की वृद्धि की गई है और अब दिल्ली में कोविड के लिए 838 आईसीयू बेड हो गए हैं।

जिला स्तर पर सर्विलांस टीमें नजर बनाए हुई हैं। कोरोना से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। संक्रमितों के संपर्क में आए कम से कम 30 लोगों को ट्रेस किया जा रहा है और जांच कर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है, ताकि उनके जरिए दूसरें लोगों में कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके।

नियमों को न मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया किसरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहन कर जाने में लापरवाही बरत रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थनों पर जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला स्तर पर गठित टीमें ऐसे लोगों पर नजर रख रही हैं और बिना मास्क के पाए जाने पर उन पर आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें