मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे यूपी के 279 पुलिस अफसर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे यूपी के 279 पुलिस अफसर

लखनऊ। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पुलिस कर्मियों की सूची पुलिस मुख्यालय से जारी कर दी गई है।इसी के तहत सेवा अभिलेख के आधार पर 43 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को डीजीपी उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, शौर्य के आधार पर तीन पुलिसकर्मियों को डीजीपी का उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, सेवा के आधार पर 180 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह। शौर्य के आधार पर 21 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह। शौर्य के आधार पर 25 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को डीजीपी का प्लेटिनम डिस्क।सेवा अभिलेख के आधार पर 10 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को डीजीपी का गोल्ड डिस्क। शौर्य के आधार पर 64 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को गोल्ड डिस्क। सेवा अभिलेख के आधार पर 95 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को सिल्वर डिस्क। शौर्य के आधार पर 279 पुलिस अफसर, कर्मचारियों को सिल्वर डिस्क से सम्मनित किया जाएगा।इसके अलावा प्रदेश पुलिस के 17 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति का वीरता पदक देने की घोषणा की गई है। फायर सर्विस के 16 कर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का वीरता पदक मिलेगा। नागरिक सुरक्षा में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा के लिए 73 कर्मियों, फायर सर्विस में पांच लोगों को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा। साथ ही होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा के पांच कर्मियों को पदक देकर सम्मानित होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें