मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 27 जुलाईः निशानेबाजी हो तो जसपाल राणा जैसी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 27 जुलाईः निशानेबाजी हो तो जसपाल राणा जैसी

देश-दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा के लिए के लिए ही नहीं, भारत के लिए भी खास है। देश के निशानेबाजी के इतिहास में 27 जुलाई की तारीख माइल स्टोन है। भारतीय निशानेबाज जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 27 जुलाई, 1994 को ही 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने रिकार्ड स्कोर (569/600) बनाकर तहलका मचा दिया। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। उन्होंने इसके बाद बहुत सी सफलताएं हासिल कर देश का नाम रोशन किया, लेकिन उनका यह पहला सुनहरा निशाना हमेशा यादगार रहेगा।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1789: पहली फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना।

1862: अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान का कहर। 40 हजार लोगों की मौत।

1888: फिलिप प्राट ने पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का प्रदर्शन किया।1897: बाल गंगाधर तिलक पहली बार गिरफ्तार किए गए।

1935: चीन की यांग जी और होआंग नदी में बाढ़ से दो लाख लोगों की मौत।

1982: तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की लगभग 11 साल में पहली अमेरिकी यात्रा।

1987: खोजकर्ताओं ने टाइटेनिक का मलबा खोजा।

1994: निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।

1996: अमेरिका के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में आयोजित ओलंपिक खेलों के रंगारंग कार्यक्रम के दौरान बम धमाका।

2002ः उक्रेन में विमान दुर्घटना।70 व्यक्ति मारे गए।

2003ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने यमन को स्कड मिसाइल बेचने वाली उत्तर कोरिया की कंपनी पर नए प्रतिबंध लगाए।

2006ः रूसी प्रक्षेपण यान नेपर जमीन पर गिरा।

2007ः आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने लगभग 40,000 साल पहले पाए जाने वाले विशालकाय जीव वोमबैट के जबड़े का जीवाश्म मिलने का दावा किया।

2008ः सीपीएन-यूएमएल नेता सुभाष नेमवांग को नेपाल के तत्कालीन राष्ट्रपति रामबरन यादव ने नवर्निवाचित संविधान सभा के अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई।

जन्म

1913ः आजादी के लिए संघर्षरत महिला क्रांतिकारी कल्पना दत्त।

1940ः भारतीय मूल की प्रसिद्ध लेखिका भारती मुखर्जी। उन्होंने अमेरिका में कई पुरस्कार जीते।

1960ः महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे।

1983ः भारतीय महिला चक्का फेंक (डिस्कस थ्रोअर) एथलीट सीमा पुनिया।

निधन

1992ः प्रसिद्ध अभिनेता अमजद खान।

2002ः भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकांत।

2003: अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर हास्य कलाकार बॉब होप।

2015ः भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम।

महत्वपूर्ण दिवस

-केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल स्थापना दिवस।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें