मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26672 नए मामले, 594 लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

देश अभी कोरोना की दूसरी लहर ही झेल रहा था कि अब ब्लैक फंगस भी एक और महामारी बनकर सामने उभर आई है। बीते 24 घंटे कोरोना वायरस के 2.40 लाख दैनिक मामले सामने आए तो वहीं 3741 मरीजों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कमी देखी गई, जिसके बाद सक्रिय मामले घटकर 84,800 हो गई है। दिल्ली में एक और हफ्ते लॉकडाउन बढ़ गया है। राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर तंज कसा है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 18422 नए मामले

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,422 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 19,429 लोग डिस्चार्ज हुए और 156 लोगों की मृत्यु हुई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26672 नए मामले

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना के 26,672 नए मामले सामने आए हैं और 594 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान 29,177 लोग स्वस्थ भी हुए।

हरियाणा में एक सप्ताह के लिए बढ़ा प्रतिबंध

सुरक्षित हरियाणा ’के तहत राज्य में कोरोना प्रतिबंध को 31 मई की सुबह 5 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

ओडिशा में कोरोना के 12852 नए मामले

ओडिशा में कोरोना के 12,852 नए मामले सामने आए हैं और 28 लोगों की मौत हो गई है। वहीं राज्य में कुल सक्रिय मामलों की बात करें तो यह 1,11,862 हो गई है।

पुडुचेरी में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ाया गया

पुडुचेरी में 31 मई तक के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं की छूट रहेगी। सभी दुकानें दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। बता दें कि पुडुचेरी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1448 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हो गई।

मध्यप्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस के 600 मामले

मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि ब्लैक फंगस के लगभग 600 मामले दर्ज किए गए हैं, इसका लगातार इलाज हो रहा है। मेडिकल कॉलेज में हमने इसके लिए अलग से यूनिट बनाई हैं।

यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4844 मामले

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 4,844 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,086 लोग डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 84,880 रह गई है। 24 घंटे में 234 लोगों की मृत्यु हुई। कल प्रदेश में 3 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। उन्होंने कहा कि अब तक प्रदेश में 1,29,28,280 लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है। इनमें से 33,47,533 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ भी दी गई है। 18-45 साल के लोगों के लिए एक जून से 75 जनपदों में वैक्सीन कार्यक्रम किया जाएगा।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ ज्ञापन

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान के खिलाफ भोपाल में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने केस दर्ज कराने के लिए ज्ञापन दिया। भोपाल के एएसपी ने बताया, "थाना प्रभारी अपराध शाखा को ज्ञापन दिया गया है, सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली में 1649 नए मामले आए सामने

दिल्ली में बीते 24 घंटे में 1649 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इसी अवधि में 189 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। हालांकि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 2.42 फीसदी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें