मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस, पटना में समारोह का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस, पटना में समारोह का आयोजन

पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना को शुक्रवार को 25 साल पूरे हो गए हैं। साल 2000 में 28 नवंबर को रामविलास पासवान ने पार्टी की नींव रखी थी। 25 साल पूरे होने पर पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "समर्पण, संघर्ष और सामाजिक न्याय के स्वर्ण अक्षरों से लिखी गई 25 सालों की यात्रा 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' केवल एक राजनीतिक धारा नहीं, बल्कि वंचित एवं शोषित समाज को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जन्मी एक क्रांति की पहचान है।"

उन्होंने लिखा, "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रजत जयंती (25वें स्थापना दिवस) के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह 25 वर्ष हमारे प्रयासों का प्रमाण भी हैं और भविष्य के संघर्षों का संकल्प भी।

आइए हम सब मिलकर न्यायपूर्ण, समावेशी और समान अधिकारों वाले भारत के निर्माण हेतु एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।"

इस मौके पर लोजपा (रामविलास) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट में लिखा, "पार्टी अपने युवा और ऊर्जावान दौर में प्रवेश कर रही है और यह रजत जयंती का अवसर हम सभी के लिए गर्व का क्षण है।

इस दौरान पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिश्रम की बदौलत आज अपने उच्चतम पड़ाव पर है।"

पार्टी ने आगे लिखा, "इस 25 वर्षीय यात्रा का आधार पार्टी के संस्थापक, दलितों–वंचितों की आवाज और देश के लोकप्रिय जननायक पद्म भूषण रामविलास पासवान रहे हैं।

उनके विचार, दूरदृष्टि और जनसेवा का संकल्प आज भी पार्टी की प्रेरक शक्ति बने हुए हैं। आज, हम सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ताकि सामाजिक न्याय, विकास और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की भावना को और सशक्त किया जा सके।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें