मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी पुलिस ने 2565 लीटर विदेशी शराब व करोड़ो के गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मोतिहारी पुलिस ने 2565 लीटर विदेशी शराब व करोड़ो के गांजा के साथ तीन तस्कर को किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शराब व मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुआ है। पुलिस ने बीते 12 घंटे के दौरान दो अलग अलग थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप के साथ करीब 5 क्विंटल गांजा बरामद किया है।पहली कार्रवाई में छतौनी थाना पुलिस व डीआईयू की टीम ने नेपाल से तस्करी कर मध्य प्रदेश ले जा रहे एक टैंकर नंबर MP-13H0965 से 5 क्विंटल से अधिक गांजा जब्त किया है,साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है,सभी मध्यप्रदेश के रहने बताये जा रहे है।जब्त गांजा की कीमत करोड़ो में बतायी जा रही है।जबकि दूसरी कारवाई पकड़ीदयाल डीएसपी दुर्गा शक्ति के नेतृत्व में राजेपुर थाना पुलिस ने की है।जहां लावारिस हालत में खड़ी यूपी नंबर UP-12 BT-1852 की एक ट्रक से 389 कार्टन में रखे करीब 2565 लीटर विदेशी शराब जप्त किया है।जिसकी कीमत लाखो में बतायी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें