मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

नाली के विवाद में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नाली के विवाद में 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सूरजपुर क्षेत्र के साकीपुर गांव में रहने वाले एक 25 वर्षीय युवा को आज तड़के उसके पड़ोसी ने गोली मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक और आरोपित के बीच नाली की साफ- सफाई और कूड़ा डालने को लेकर विवाद था। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपित फरार हो गया है । पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि 6 मई को सुबह के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि साकीपुर गांव में रहने वाले एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस को पता चला कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि साजन उम्र करीब 25 वर्ष एक शादी समारोह में भाग लेकर आज सुबह को घर लौटा था। तभी उसके पड़ोसी मंगेश द्वारा साजन के ऊपर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोली चलाई गई। साजन को तीन गोली लगी। उसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की चार टीमें गठित की गई है। इस घटना में शामिल आरोपितो की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना से साकीपुर गांव में तनाव है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें