मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

सुगौली रेल पुलिस का अजीब कारनामा,बरामद 24 किलो चरस,कोर्ट में निकला ईट पत्थर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुगौली रेल पुलिस का अजीब कारनामा,बरामद 24 किलो चरस,कोर्ट में निकला ईट पत्थर

पूर्वी चंपारण।जिले के सुगौली रेल थाना पुलिस की कारगुजारी सबको चौंकने पर मजबूर कर दिया है।दरअसल 5 मार्च को रेल पुलिस द्वारा जब्त किये गये 24.390 किलोग्राम चरस की जब कोर्ट में सीलबंद पैकेट को खोला गया,तो उसमे ईंट और पत्थर निकला है। लिहाजा कोर्ट भी चौकने को विवश हो गया।बीते 5 मार्च को सुगौली स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक से सुगौली रेल थाना पुलिस ने तीन लावारिस पिठ्ठु बैग बरामद किया था। जिसमे चरस भरा था।इसकी सूचना पर मौके पर पहुंचे सुगौली अंचलाधिकारी कुन्दन कुमार की मौजूदगी में उक्त बरामद चरस का वजन करने के बाद उसे सीलबंद किया गया और सुगौली रेल पुलिस को सौप दिया गया।हालांकि जब इन पैकेटो को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और सीलबंद पैकेट खोला गया, तो अंदर नशीले पदार्थ चरस की जगह ईंट और पत्थर निकले है।कोर्ट में इस खुलासे के बाद रेल पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।मुजफ्फरपुर रेल एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि इस गंभीर चूक को लेकर जिला पुलिस,आरपीएफ व राजकीय रेल पुलिस की उच्चस्तरीय संयुक्त टीम गठित की गई है।जो इस मामले की जांच शुरू कर दी है।रेल पुलिस कर्मियों से पूछताछ की गई है। हेराफेरी किस स्तर पर और कैसे की गई। इसका जल्द ही खुलासा कर लिया जायेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें