मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 6:36 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ नकस्ली हमले में 22 जवान शहीद, अमित शाह ने कहा बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

गृहमंत्री अमित शाह ने की नक्सली हमले पर समीक्षा बैठक

अमित शाह ने कहा- उचित समय पर दिया जाएगा जवाब

छत्तीसगढ़ नकस्ली हमले में 22 जवान शहीद, 15 नक्सली भी ढेर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले को लेकर नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग बुलाई । बैठक में केंद्रीय गृहसचिव, आईबी चीफ, सीआरपीएफ और गृहमंत्रालय के शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बैठक करीब 60 मिनट से ऊपर चली है। बैठक में नक्सली हमले के बारे में बिंदुवार चर्चा की गई है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री नक्सलियों के खिलाफ कड़े कदम उठा सकते हैं।

इससे पहले नक्सली हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन जवानों ने अपना खून बहाया है उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उचित समय पर इसका करारा जवाब दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘‘जहां तक संख्या का सवाल है, इसपर अभी कुछ कहना जल्दीबाजी होगी। हालांकि हमले में दोनों साइड को नुकसान हुआ है। लेकिन इतना आश्वस्त करता हूं कि हमारे जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। हमले की वजह से गृहमंत्री अमित शाह ने असम में चुनावी दौरा रद्द कर दिल्ली लौट गए। दिल्ली में अमित शाह ने नक्सली हमले पर गृहमंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

उचित समय पर दिया जाएगा करारा जवाब

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है, इस बर्बरता पूर्ण किए गए हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे और उचित समय पर जवाब दिया जाएगा।’’ अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फोन कर बीजापुर में हुए नक्सली हमले के संबंध में फोन पर बातचीत की । मुख्यमंत्री बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री को राज्य और केंद्र के सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ की स्थिति की पूरी जानकारी दी।

नक्सली हमले में 22 जवान शहीद

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हुए नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए। पुलिस ने कहा है कि मुठभेड़ के बाद लापता हुए 18 जवानों में से 17 के पार्थिव शरीर मिले हैं, और कुछ जवानों को नक्सलियों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले गए । इसकी तलाश जारी है। नक्सली जवानों की हत्या करने के बाद हथियार लूट ले गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें