मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 22 जनवरीः स्लमडॉग मिलियनेयर...जिसने चूमा आसमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देश-दुनिया

के इतिहास में 22 जनवरी की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख 2008

में बनी फीचर फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए खास है। तेल्लुराइड फिल्म

महोत्सव और टोरंटो फिल्म महोत्सव में प्रदर्शन के बाद 12 नवम्बर 2008 को

इसे उत्तर अमेरिका में सीमित रूप से प्रदर्शित किया गया। 26 दिसम्बर को इसे

पूरे अमेरिका में रिलीज किया गया। 22 जनवरी,2009 को इसका प्रीमियर मुंबई

में रखा गया।इस फिल्म की पृष्ठभूमि में मुंबई के झोपड़पट्टी में रहने वाले

लोग हैं। यह फिल्म विकास स्वरूप के अंग्रेजी उपन्यास क्यू ऐंड ए पर आधारित

है। स्लमडॉग मिलियनेयर को 81वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में 10 श्रेणियों

में नामांकित किया गया। इसकी शूटिंग पांच नवंबर, 2007 को मुंबई के धारावी

और जुहू के शांति टाउन में शूटिंग शुरू हुई थी।

81वें ऑस्कर अवार्ड

समारोह में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया। निर्देशक

डैनी बॉयल को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। भारतीय

संगीतकार अल्लारक्खा रहमान को स्लमडॉग मिलियनेयर के संगीत और गीत जय हो के

लिए दो ऑस्कर मिले। इसी फिल्म के लिए भारत के रसूल पोकुट्टी को साउंड

मिक्सिंग वर्ग में ऑस्कर मिला। मुंबई की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म स्लमडॉग

मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म,निर्देशक, सर्वश्रेष्ठ संगीत, गीत, फिल्म

संपादन, साउंड मिक्सिंग, रुपांतरित स्क्रीनप्ले और सिनेमेटोग्राफी के लिए

आठ ऑस्कर मिले। इससे पहले डॉक्यूमेंट्री वर्ग में उत्तर प्रदेश के

मिर्जापुर की पिंकी की कहानी पर बनी स्माइल पिंकी को भी ऑस्कर मिला था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें