मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कानपुर। झांसी मंडल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के समीप रात्रि करीब 2:30 बजे साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह है कि हादसे में जानमाल की कोई क्षति नहीं हुई है।नार्दन रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस-अहमदाबाद) के कई डिब्बे झाँसी मण्डल के अंतर्गत कानपुर के कानपुर-भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के निकट समय रात्रि 2:30 बजे पटरी से उतर गए। ड्राइवर के अनुसार प्रथम दृष्टया बोल्डर इंजन से टकराया जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त एवं मुड़ गया। सूचना पर रेलवे के अधिकारी पूरी टीम के साथ बचाव राहत के लिए मौके पर पहुंचे हैं।रेल प्रशासन की तरफ से यात्रियों की सुविधा के इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी दुर्घटना स्थल तथा नियंत्रण कार्यालय में मौजूद हैं। दुर्घटना राहत गाड़ी भी प्रस्थान कर चुकी ।रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नम्बरउन्होंने बताया कि प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353, कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015, मिर्जापुर 054422200097, इटावा 7525001249, टुंडला 7392959702 पर लोग संपर्क कर सकते हैं।कई ट्रेनें हुई निरस्तउन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14110 व 14109 (कानपुर सेंट्रल-चित्रकूट) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 (22442 की आने वाली रेल, 17.08.24 को 22441 चलेगी)आशिक निरस्तीकरण 04143 (खजुराहो-कानपुर सेंट्रल) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 बांदा में आंशिक निरस्त होगी। 04144 (कानपुर सेंट्रल - खजुराहो) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 17.08.24 बांदा से चलेगी।मार्ग परिवर्तनगाड़ी संख्या 05326 (लोकमान्य तिलक टर्म-गोरखपुर) यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 16.08.24, वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-ग्वालियर-भिंड-इटावा-कानपुर सेंट्रल के रास्ते परिवर्तित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें