मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 21 साल की कैद, 20 हजार जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 21 साल की कैद, 20 हजार जुर्माना

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर स्थित हलिया थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की प्रभावी पैरवी के बाद अदालत ने दोषी को कड़ी सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश, पॉक्सो एक्ट चंद्रगुप्त यादव की अदालत ने मंगलवार को अभियुक्त मुनेश कुमार उर्फ छोटू पुत्र लक्षमन उर्फ कल्लू निवासी मटिहरा थाना हलिया को 21 वर्ष का कठोर कारावास और 20,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। अर्थदंड अदा न करने पर दोषी को 6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।यह मामला 18 अप्रैल 2023 का है, जब हलिया क्षेत्र की एक महिला ने अपनी 14 वर्षीय मंदबुद्धि पुत्री से दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नामजद अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत इस मामले को प्राथमिकता देते हुए थाना हलिया पुलिस और मॉनिटरिंग/पैरवी सेल ने सशक्त पैरवी की।इस दौरान अभियोजन अधिकारी एसपीपी सुनीता गुप्ता, विवेचक निरीक्षक रवि प्रकाश, कोर्ट मुहर्रिर आरक्षी महिला सुनीता तथा पैरोकार मुख्य आरक्षी आलोक सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से अदालत में गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त को दोषी ठहराया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें