मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 21 जिले सूखाड़ की चपेट में, 14 जिलों में सामान्य बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार में मॉनसून की बेरुखी से करीब आधा बिहार सूखे की चपेट में है। यह ट्रेंड लगातार कई वर्षों से बन रहा है। राज्य के 21 जिलों में सुखाड़ की स्थिति बन रही है। इन जिलों में बीते कई वर्षों से औसत से 59 प्रतिशत कम बारिश हो रही है जबकि 14 जिलों में स्थिति सामान्य रह रही है। मात्र तीन जिलों में ही बारिश 60 प्रतिशत से अधिक हो रही है।बिहार कृषि विभाग की ओर से राज्य में सुखाड़ के ट्रेंड के विश्लेषण करने के दौरान ये तथ्य सामने आये हैं। विश्लेषण में विभाग ने इसे इसे खेती-किसानी के लिए चुनौती माना है। लाखों किसानों की आजीविका से जुड़ा मसला बताया गया है। राज्य के तीन जिले पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सीवान में सूखे का असर नहीं है। इन तीनों जिलों में सामान्य से 60 प्रतिशत अधिक तक बारिश होती है। कम बारिश का ट्रेंड इन तीनों जिलों में नहीं है।बिहार के बक्सर, भभुआ, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सारण, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, किशनगंज में सामान्य स्थिति बनी रह रही है। इन जिलों में सामान्य बारिश हो रही है। बिहार के रोहतास, भोजपुर, पटना, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, गया, वैशाली, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, सहरसा, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, जमुई, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका जिले सुखाड़ से प्रभावित हैं। 1100 से 1200 एमएम राज्य में बारिश का औसत आंकड़ा है। इन जिलों में 59 प्रतिशत तक बारिश कम हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें