मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे दो-दो हजार रुपये

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में आज आएंगे दो-दो हजार रुपये

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी आज पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत बिहार के 74 लाख किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत दो-दो हजार रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर होंगे।

प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से पीएम किसान सम्मान योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे के बाद होगा। बिहार की राजधानी पटना में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जैसे ही प्रधानमंत्री इस किस्त को जारी करेंगे, लाभार्थियों के खाते में धनराशि ट्रांसफर होना शुरू हो जाएगी।

केंद्र सरकार ने बिहार के किसानों को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी राहत देते हुए पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी करने से पहले फार्मर रजिस्ट्री की शर्त हटा दी है। यह कदम उन हजारों किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा जो अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवा पाए थे। बिहार में अब तक केवल 4 लाख किसान ही रजिस्ट्री करवा सके थे, जबकि योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 74 लाख है। इस बदलाव से अब राज्य के सभी मौजूदा लाभार्थियों के खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।

बिहार सरकार ने भी किसानों के हित में विभिन्न योजना और सब्सिडी को बढ़ावा दिया है, जैसे कि उर्वरक, बीज, और आधुनिक कृषि उपकरणों पर छूट। आगामी महीनों में राज्य सरकार कृषि संबंधी और कई विकास परियोजनाओं को तेजी से लागू करने की योजना बना रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें