मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

सादगी के साथ मना विधानसभा का 20वां स्थापना दिवस,राज्यपाल,स्पीकर और सीएम हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क5 मिनट का पठन

विधायक नलिन सोरेन को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान

झारखंड विधानसभा के नए भवन में रविवार को झारखंड विधानसभा का 20 वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया. समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्रनाथ महतो समेत मंत्री-विधायक एवं राज्य के वरीय अधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर राज्य के कुल 33 लोगों को सम्मानित किया गया जिनमें राज्य के 5 मेधावी छात्र, देश के लिए अपने प्राणों का न्यौछावर करने वाले राज्य के कई शहीदों के परिजन , कोरोना महामारी के दौरान सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी और राज्य के उत्कृष्ट विधायक नलिन सोरेन शामिल रहे. स्थापना दिवस के मौके पर चली आ रही परंपरा के अनुसार इस बार भी उत्कृष्ट विधायक के तौर पर शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन को सम्मानित किया गया. विधायक नलिन सोरेन को राज्यपाल ने प्रशस्ति पत्र, शॉल और 51 हजार रुपये देकर सम्मानित किया. उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित होने के बाद विधायक नलिन सोरेन ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले समय में जनता की आवाज को और मजबूती के साथ सदन में उठाएंगे. इसके साथ ही विकास के लिए सतत प्रयास करते रहेंगे. इसके अलावा इस मौके पर विधानसभाकर्मियों शिशिर कुमार झा, सुमेन कुमार सिंह, लक्ष्मी नारायण मचुआ, मनोज कुमार और हेलिना कोनडोलना को विधानसभा के उत्कृष्टकर्मी के रूप में सम्मानित किया गया. इस मौक पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्म , सीएम हेमंत सोरोन एवं विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने स्मारिका 'उड़ान' का लोकार्पण किया.

दलगत भावना से उपर उठकर काम करें जन प्रतिनिधि- राज्यपाल

झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुमू ने जनप्रतिनिधियों को दलगत भावना से उपर उठकर काम करने की अपील की. राज्यपाल ने कहा की राज्य की जनता अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का चुनाव बहुत उम्मीद और विश्वास के साथ करती है. उनकी अपेक्षाओं पर हम सभी को खरा उतरने का प्रयास करना चाहिए. उन्होने कहा की जनप्रतिनिधयों को अपने कार्यों में पारर्दिशता रखनी चाहिए.वर्तमान आईटी युग में जनता अपने जनप्रतिनिधियों का आकलन करती है. उनके किसी भी कार्य से सदन की गरिमा को ठेस न पहुंचे इसका ख्याल रखना चाहिए.राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष को भी नसीहत दी. उन्होने कहा की विपक्ष को भी सदन के भीतर अपनी रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए.

राज्य के विकास में विधानसभा ने निभायी महत्वपूर्ण भूमिका- रबिन्द्रनाथ महतो

विधानसभा अध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने कहा कि आज हम झारखण्ड विधानसभा की 20वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. यह आंकलन का अवसर है की विधानसभा के मापदंडों व आदर्शों को जीवंत रखने में हम कितने सफल हो सके. सर्वोच्च पंचायत के रूप में विधानसभा ने राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है. वर्तमान नेतृत्व जनाकांक्षाओं को पूर्ण करने में सफल होगा.

झारखंड अपने अंदर लेकर बढ़ रहा नव ऊर्जा- सीएम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा झारखंड विधानसभा के 20वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के जनता के साथ-साथ अध्यक्ष ,सदस्यों एवं विधानसभा के पदाधिकारियों-कर्मियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि राज्य के सवांगीण विकास के लिए लोकतंत्र के इस पवित्र मंदिर की अक्षुण्णता को बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड अपने अंदर नव ऊर्जा समाहित कर आगे बढ़ रहा है. इस राज्य की चुनौतियों को खत्म करने के लिए यह ऊर्जा कारगर साबित होगी.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के अंदर पर्याप्त संसाधन मौजूद हैं जिनके बल पर झारखंड को विश्व स्तर पर पहचान दी जा सकती है. झारखंड के आंतरिक व्यवस्था को अवसर में बदलने का मौका है। इसके लिए राज्य में सुंदर, अनुशासित और शांतिप्रिय व्यवस्था स्थापित करना होगा तभी लोगों का आकर्षण राज्य की ओर बढ़ेगा और हम जो सपना देखते हैं वह पूर्ण भी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की बेहतर समाज की परिकल्पना कानून थोप कर नहीं की जा सकती। हमें खुद यह कार्य करना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे.

कार्यक्रम में मैटिृक और इंटर के टॉपर हुए सम्मानित

विधानसभा के स्थापना दिवस के मौके पर राज्य के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित करने का काम किया गया. जिसमें साहिबगंज के रहने वाले मनीष कुमार कटियार को मैट्रिक टॉपर होने के नाते सम्मानित किया गया. वहीं, इंटरमीडिएट में साइंस टॉपर गिरिडीह के रहने वाले अमित कुमार को भी सम्मानित किया गया. इसके अलावा वाणिज्य की टॉपर लोहरदगा की रहने वाली रूपा कुमारी और रांची के रहने वाले शुभम कुमार को 11 हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर की रहने वाली नंदिता हरिपाल को भी स्थापना दिवस पर सम्मानित किया गया

शहीद के परिजन हुए सम्मानित

राज्यपाल, विधानसभा अध्यक्ष व मुख्यमंत्री ने अमर शहीद एएसआई गोवर्द्धन पासवान, आरक्षी युधिष्ठिर मलवा, आरक्षी मनोहर हांसदा, आरक्षी धनेश्वर महतो, आरक्षी अखिलेश राम आरक्षी खंजन कुमार महतो, सहायक अवर निरीक्षक सुकरा उरांव, गृहरक्षक यमुना प्रसाद, गृहरक्षक सकेन्द्र सिंह, गृहरक्षक शम्भू प्रसाद साहू, आरक्षी लाकिंदर मुंडा, चंद्राय सोरेन, रविनाथ सोरेन, लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला, नायक सूबेदार प्रबीर कुमार, सिपाही संतोष गोप, सिपाही कुंदन कुमार ओझा, सिपाही गणेश हांसदा, सिपाही अभिषेक कुमार, हवलदार विजय सोरेन के परिजनों को सम्मानित किया. इसके अलावा 25 अन्य जवानों को भी राज्य सरकार ने उनकी वीरता के लिए सम्मानित किया

मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

वहीं,.शहीद जवानों के परिजन भी सम्मानित

इसके अलावा देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले राज्य के शहीद जवानों को भी याद किया गया और उनके परिजनों को बुलाकर सम्मानित करने का काम किया गया. इसमें शहीद लेफ्टिनेंट अनुराग शुक्ला, इसरार खान, शहीद गोवर्धन पासवान शहीद युधिष्ठिर मलवा, धनेश्वर महतो अखिलेश राम के परिजन शामिल रहे. स्वास्थ्यकर्मियों को किया गया सम्मानित

कोरोना काल में विशिष्ट कार्य के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को भी स्थापना दिवस के मौके पर सम्मानित किया गया. रांची के सिविल सर्जन डॉ. वीबी प्रसाद, रिम्स में सीनियर नर्स के रूप में कार्यरत रामरेखा कुमारी और अखिलेश सिन्हा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम करने के लिए सम्मानित किया गया.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें