मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

एम्स के 20 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, वैक्सीन की डोज लेने वाले तीन एमबीबीएस स्टूडेंट भी संक्रमित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली : कोरोना का संक्रमण बढ़ने से अस्पतालों में भी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से पाजिटिव हो रहे हैं। एम्स में पिछले 10 दिनों में दो फैकल्टी सहित 20 डाक्टर कोरोना से पीड़ित हुए हैं। इसके अलावा एमबीबीएस के छह छात्र भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह कुल 26 डाक्टर व एमबीबीएस छात्र कोरोना से पीड़ित हुए हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार इनमें से सिर्फ दो को ही टीका लगा है। इसलिए ज्यादातर ऐसे डाक्टर व एमबीबीएस के छात्र कोरोना से पीड़ित हुए हैं जिन्होंने टीका नहीं लिया है।

वैसे एम्स में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या अधिक बताई जा रही है। एम्स सूत्रों के अनुसार हाल के दिनों में 50 से ज्यादा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना से पीड़ित हुए हैं। जिसमें डाक्टर, मेडिकल के छात्रों के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। लेकिन एम्स ने अधिकारिक तौर पर 20 डाक्टर व 26 एमबीबीएस के छात्रों के ही संक्रमित होने की पुष्टि की है। एक दिन पहले गंगाराम अस्पताल में 37 डाक्टरों के कोरोना से पीड़ित होने की बात सामने आई थी। इनमें से 32 डाक्टर होम आइसोलेशन में हैं। वहीं पांच डाक्टर अस्पताल में भर्ती किए गए हैं।

टीका लगने के बाद बीमारी ज्यादा गंभीर होने का खतरा नहीं

टीका लगने के बाद भी बड़ी संख्या में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना से पाजिटिव पाए जाने पर टीके के प्रभाव को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं लेकिन डाक्टर टीके को कारगर बता रहे हैं। अपोलो अस्पताल के श्वास रोग विशेषज्ञ डा. राजेश चावला ने कहा कि यह कभी नहीं कहा गया कि टीका लगने के बाद कोरोना का संक्रमण नहीं होगा। इसलिए ही टीका लगने के बाद भी मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है।

लेकिन टीका लगने के बाद कोरोना की गंभीर बीमारी नहीं होगी। आकाश सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के मेडिसिन के विशेषज्ञ डा. प्रभात रंजन सिन्हा ने कहा कि टीका लेने के बाद कुछ लोग कोरोना से संक्रमित देखे जा रहे हैं लेकिन उनमें बहुत हल्का संक्रमण हो रहा है। इसलिए उन मरीजों को ज्यादा खतरा नहीं है। लिहाजा, टीके पर संदेह उचित नहीं है। इसलिए 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका जल्द लगवा लेना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें