मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर फ्राॅड के अंतरराज्यीय बाॅस गिरोह के 02 और शातिर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
साइबर फ्राॅड के अंतरराज्यीय बाॅस गिरोह के 02 और शातिर गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण। जिला के साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का दायरा बढाते हुए आईटी एक्ट के तहत दर्ज कांड सख्या 92/25 में संलिप्त बाॅस गिरोह के दो अन्य शातिरो को गिरफ्तार किया है। जिनमें एसएसबी 47वीं बटालियन मे कार्यरत एक हवलदार भी शामिल है।पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में कैश,नोट गिनने की एक मशीन,एक पिस्टल,एक राइफल व कारतूस बरामद किया है। इसकी जानकारी देते डीएसपी अभिनव पराशर ने बताया कि बाॅस गिरोह के मिडिल मैन गिरफ्तार सुरेन्द्र प्रसाद के स्वीकारोत्ति बयान के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पुलिस टीम ने एक साथ तीन जगहो पर दबिश देते हुए नगर थाना के मिस्काॅट मुहल्ला के रमना निवासी मो जावेद,बंजरिया थाना के अंबिकानगर निवासी एसएसबी 47वीं वाहिनी के हवलदार पंकज कुमार पांडे को गिरफ्तार किया है। जबकि साइबर कैफे संचालक अविनेश कुमार व दयाशंकर फरार हो गया।पुलिस ने एसएसबी हवलदार के घर से एक राइफल, एक पिस्टल, कारतूस एवं मैगजीन बरामद किया है,जबकि अन्य के पास से भारी मात्रा में कैश व नोट गिनने की एक मशीन,कई चेक बुक,पासबुक,एटीएम कार्ड,पैन कार्ड सहित अन्य सामान बरामद किया है।पूछताछ के दौरान गिरफ्तार लोगो ने बताया कि यह लोग साइबर फ्राॅड गैग के नामजद अभियुक्त दया शंकर से गैरकानूनी ढंग से USDT खरीदते थे।इनलोगो ने पूछताछ में कई अन्य नामो का भी खुलासा किया है।जिनके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।साथ ही बरामद हथियार का सत्यापन जिलाधिकारी कार्यालय से कराया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें