मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में अलग —अलग कारणों से दो लोगों ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नोएडा में अलग —अलग कारणों से दो लोगों ने की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उनकी मौत हो गई।थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि ब्रह्मपाल भाटी पुत्र बुधन सिंह निवासी नई बस्ती बरहमपुर उम्र 55 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर सल्फास की गोलियां खा ली। उन्होंने बताया कि उन्हें अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना फेस -2 के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दीवान सिंह पुत्र भोपाल सिंह उम्र 42 वर्ष ने थाना फेस-दो क्षेत्र में स्थित ग्रीन बेल्ट के एक पेड़ की डाल से फंदा लगाकर बीती रात को आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें